Categories
आंदोलनों के बारे में

यीशु के सिद्धांत और रणनीतियों की व्याप्ति : हस्तांतरणीयता और पुनरुत्पादकता

यीशु के सिद्धांत और रणनीतियों की व्याप्ति : हस्तांतरणीयता और पुनरुत्पादकता

– शोडनकेह जॉनसन द्वारा – 

कार्य को पूरा करने के लिए पास्टरों की वैश्विक सभा से लिए एक वीडियो से संपादित

मैं सिएरा लियोन, पश्चिम अफ्रीका में स्थित न्यू हार्वेस्ट ग्लोबल मिनिस्ट्रीज़ का टीम लीडर हूं  मैं नई पीढ़ियों के साथ जुडा हुआ हु , और मैं वैश्विक स्तर पर संयुक्त राज्य अमेरिका में आधारित नई पीढ़ियों के लिए,प्रशिक्षण देता हु । मैं अपने पूरे वयस्क जीवन में  डीएमएम कार्य और कलीसिया रोपण में शामिल रहा हूं, और मैं उस अवसर और अनुभव के लिए प्रभु का आभारी हूं 

मैं आप के साथ यीशु के सिद्धांत और रणनीतियों के विषय साझा करना चाहता हु , हस्तांतरणीयता और पुनरुत्पादकता  यीशु की हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादकता व्याप्त रणनीतियों का अनुसरण करने के द्वारा स्वदेशी कलीसियाएं कई आंदोलन पुन:उत्पादित कर सकती हैं  यीशु ने अपनी सेवकाई के दौरान कुछ बुनियादी रणनीतियों और सिद्धांतों को लागू किया  ये जानकार की ये बाते हमें काफी मदद करती है महान आज्ञा का पालन करने के लिए  और संसार भर के युयुपीजी तक पहुचने के लिए ।

जैसे ही यीशु ने अपने मिशन के क्षेत्र में प्रवेश किया , उसके पास अपने पिता से एक आदेश था  उनके मन में शुरुआत से पहले ही अंत था । उन्होंने बहुत रणनीतिक सोच को रखा आसानी से पुनरुत्पादकता व्याप्त रणनीतियों और सिद्धांतों के विषय । उनमें राज्य और फसल का एक दर्शन था  राज्य के विषय उन्होंने कहा, “मन फिराओ, क्यूंकि स्वर्ग के राज्य निकट है ” ( मत्ती 4:17 ) स्वर्ग का राज्य यीशु की सेवकाई के लिए बहुत महत्वपूर्ण था   वो चाहते थे की उसके शिष्य राज्य क्या है इसके विषय अच्छे से जाने इसलिए वो अक्सर राज्य के विषय बात करते थे  

यह एक संप्रदाय का मिशन नहीं था  यह कलीसिया का मिशन नहीं था  यह राज्य का मिशन था  इसलिए यीशु ने राज्य के सिद्धांतों को स्पष्ट रूप से प्रतिपादित किया  यदि हम यूयूपीजी के बीच कई आंदोलनों को होते देखना चाहते हैं , तो हमें राज्य के बारे में स्पष्ट रूप से पढ़ाना, प्रशिक्षित करना और प्रचार करना होगा । लोगों को समझें कि राज्य क्या है । राज्य के दर्शन को समझना काम सरल बनाता है । लोगों को समझने की जरूरत है की उनके काम करने की प्रेरणा पैसे का भुगतान किया जाना नहीं है । यह शीर्षकों के बारे में भी नहीं है । यह सब परमेश्वर के राज्य के बारे में है । इसलिए हमें राज्य को स्पष्ट रूप से सिखाने की जरूरत है ।

यीशु ने फसल के बारे में भी बताया  उसने कहा, ” पके खेत तो बहुत हैं, परन्तु मजदूर थोड़े हैं। इसलिये खेत के स्वामी से बिनती करो, कि उसके खेत में मजदूरों को भेजे “ (मत्ती 9:7-38) यदि हम यूयूपीजी की पहुंच को देखना चाहते हैं , तो हमें राज्य और फसल को स्पष्ट रूप से समझने और प्रस्तुत करने की आवश्यकता है । हम जिन लोगों को सिखाते है और अगुआई करते है उनके ह्रदय में राज्य के दर्शन और फसल को प्रभावित करना चाहिए ।  यह प्रलोभन और उन जालों से बचने में मदद करेगा जिनमें बहुत से लोग गिर रहे हैं  चीजें जैसे, “ यह सब मेरे संप्रदाय के बारे में है। ” ” यह सब मेरे कलीसिया के बारे में है। ” ” यह सब मेरे अपने साम्राज्य के बारे में है। “ यह सब राज्य और फसल के बारे में है !

अगला सिद्धांत जो यीशु ने प्रतिपादित किया वह प्रचुर प्रार्थना थी  प्रार्थना यीशु की सेवकाई के लिए बहुत विकट थी  ; वह जानता था कि प्रार्थना एक इंजिन है जिसपर आंदोलन चलता है । बिना प्रचुर प्रार्थना के  , प्रार्थना की संस्कृतिकलीसिया सिर्फ टहलने ले जा रही  है । यीशु ने खुद बहुत प्रार्थना की  , यहां तक कि इससे पहले कि वह सेवकाई को शुरू करे  ( लुका 4: 1-2 ) उसने अपने १२ शिष्यों को चुनने से पहले प्रार्थना की (लूका ६:१२-१३) । उसने अपना दिन शुरू करने से पहले हर दिन प्रार्थना की ( मरकुस 1:35 ) और वह अक्सर प्रार्थना करता था (लूका 5:16) यीशु ने अपने चेलों को भी प्रार्थना कैसी करनी चाहिए सिखाया  ( लुका 11: 1 -4) यीशु प्रार्थना करने वाला व्यक्ति था । उसने लाजर को जीवित करने से पहले प्रार्थना की  उसने यूहन्ना 17:1-25 में अपने शिष्यों के लिए प्रार्थना की । चमत्कार करने से पहले उसने प्रार्थना की । उसने अपने शिष्यों से अपने शत्रुओं के लिए प्रार्थना करने के लिए भी कहा (मत्ती 5:44)  जब वह मृत्यु का सामना कर रहा था तब उसने तीन बार प्रार्थना की  क्रूस पर उसका पहला शब्द प्रार्थना था और क्रूस पर अंतिम शब्द प्रार्थना थी ।

वह एक प्रार्थना करने वाला व्यक्ति था ; प्रार्थना यीशु का एक शक्ति से व्याप्त सिद्धांत था । यह किसी भी संस्कृति में आसानी से हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादक करने योग्य हैयह किसी भी समुदाय में कई कलीसियाओं को जन्म दे सकता है  परमेश्वर के लोगों को प्रार्थना और उपवास में समय बिताने की आवश्यकता है   हमें अपने शिष्यों को प्रार्थना करना सिखाना और अगुआई करनी चाहिए  हमें यह संदेश हमारे शिष्यों तक पहुचाना चाहिए : की प्रार्थना और उपवास करना चाहीए जैसे यीशु ने किया था । हालाकिं वह देह में परमेश्वर था , उसने अपनी सेवकाई को शुरू करने से पहले प्रार्थना किया । यीशु ने बहुत प्रार्थना की , हमें भी बहुत प्रार्थना करने की जरुरत हैं । अगर हम यूयूपीजी के बीच कोई सफलता देखने की उम्मीद करते हैं , तो हमें प्रार्थना करने वाले सेवकाई की जरूरत है । हमें प्रार्थना करने वाले शिष्यों की जरुरत है । जब हम प्रार्थना करते है और चेलों को प्रार्थना और उपवास के लिए खड़े करते है , हम कई आंदोलनों को देखने की उम्मीद कर सकते हैं । याद रखे प्रार्थना आंदोलन का इंजिन है  जिस तरह यीशु के पास राज्य और फसल का स्पष्ट दर्शन था , उसी तरह उसके पास प्रचुर प्रार्थना का एक दर्शन था ।

यीशु के व्याप्ति के सिद्धांत में से एक और सामान्य लोगों का सिद्धांत था  यीशु ने लोगों को सामर्थ दीप्रत्येक विश्वासी को सामर्थ दी  इसी रीती से सेवकाई मापी और पुनरुत्पादक होती है  : सामान्य लोगों के द्वारा । जब हम पढ़ते है मत्ती 4:18, मत्ती 10: 2 -4 , और प्रेरित 4:13 को  , हम देखते हैं कि कैसे यीशु सामान्य लोगों पर जोर देता है । सामान्य लोग ही यीशु की योजना ए और केवल  योजना थे । वे अभी भी यीशु के योजना ए और केवल योजना हैं । सामान्य लोग ही कार्य को पूरा करने वाले है । जब हम लोगों को सिखाते और अगुआई करते है  , हमे सामान्य लोगों की तलाश में जोर देंना है । यह हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादक योग्य है । आप संसार में कहीं भी जाएंआपको सामान्य लोग मिलेंगे । हमारे पास कतार में बैठी हुई बड़ी संख्या है । 

यीशु जानता था कि वह पेशेवर के लिए नहीं खोज रहा था  वह सामान्य लोगों की तलाश में था  जब हम यीशु के आसपास के सभी लोगों को देखते है उनमें से अधिकतर सामान्य व्यक्ति थे । उसने सामान्य लोगों पर अपना जोर दिया । उन्हें शिक्षा देना और उन्हें प्रशिक्षित करना और उन्हें वह बनने के लिए सक्षम बनाना जो वह उन्हें बनाना चाहता था । तो अगर हम संसार में आन्दोलन होता हुआ देखना चाहते हैं , अगर हमारा इरादा युयुपीजी तक पहुँचने का हैं,आईए सामान्य लोगों के साथ इसे करे । जहाँ कही हम जाएँ  – हर समुदाय में , हर संस्कृति में – सामान्य लोगों को खोजे , जैसे यीशु ने किया था । व्याप्ती का सिद्धांत और सामान्य लोगों की रणनीति यीशु मसीह की सेवा की मुख्य कुंजी थी , और यह संसार के कई आंदोलनों को जन्म दे सकती है ।

अगले व्याप्ती सिद्धांत के विषय यीशु ने बात किया शिष्य बनाना जो शिष्य बनायें था  यीशु ने कहा, “जाओ और सब राष्ट्रों के लोगों को चेला बनाओ , उन्हें बपतिस्मा दो  … और जो कुछ मैंने तुम्हे आज्ञा दी है उन्हें मानना सिखाओ ” ( मत्ती 28: 19 20 ) यीशु ने अपने चेलों से बहुत स्पष्ट रूप से कहा  : उन्हें संसार में जाना पड़ेगा । वह चाहता था की वे जाए ! लेकिन जब आप जाते हैं, तो मुख्य बात क्या है ? प्रमुख रणनीति क्या है ? जब तुम जाओ , चेले बनाओ   चेले बनाना यीशु के व्याप्ती रणनीतियों और सिद्धांत के लिए महत्वपूर्ण है  उसे आराम में कोई दिलचस्पी नहीं थीउसे चेलों में दिलचस्पी थी । क्योंकि वह जानता था कि चेले बनाना हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादक योग्य है । चेले जो चेले बनाते है कई आंदोलन का नेतृत्व करते है जब आज्ञा पालन करते है   वह केवल ज्ञान आधारित चेले नहीं चाहता था । वो  आज्ञाकारिता आधारित चेले चाहता था   यही कारण है कि पौलुस ने तीमुथियुस को लिखा : ” और जो बातें तूने बहुत से गवाहों के आगे मुझसे सुनी , उन्हें विश्वासयोग्य मनुष्य के हाथों में सौप दे ,जो दूसरों को सिखाने के योग्य हो “ (2 तिमु. 2: 2 ) मैं चाहता हूँ पौलुस ने तीमुथियुस को लिखा था उसपर ध्यान दे : जो शिक्षा तुमने पायी है , जो प्रशिक्षण मैं दे रहा हूँ – जो ज्ञान मै तुम्हे डे रहा हु  यह बहुत महत्वपूर्ण है कि तुमने इसे बहुत गवाह के बीच में  जब मैं कर रहा था इसे सुना । अब तुम्हे इसे चेले जो चेले बनाते है उनमे निवेश करना होगा । तुम्हे पलटना होगा और वफादार चेलों को प्रतिबद्ध होना होगा , जो दूसरों से लैस कर सके   यह बहु पीढ़ीगत शिक्षा और प्रशिक्षण था जो पौलुस ने तीमुथियुस दिया था , जिसने इसे अन्य प्रतिबद्ध चेलों को दिया । यीशु ने आज्ञाकारिता आधारित चेलों को बनाया । अगर हम अनेक आंदोलन को देखने का मौका चाहते है , हमें आज्ञाकारिता आधारित  सिखाना , उपदेश, शिक्षा , की जरूरत है  जिस तरह से यीशु ने यह किया और अपने चेलों को सिखाया ।

अगला सिद्धांत शांति का व्यक्ति था  , जैसा कि हम में देखते हैं मत्ती 10: 11-14 में । जब यीशु ने अपने चेलों को भेजा , तो उसने उनसे कहा: “ तुम जिस किसी भी नगर या गाँव में प्रवेश करो, वहाँ किसी योग्य व्यक्ति की खोज करो और जब तक तुम न निकलो तब तक उनके घर पर रहो । जैसे ही आप घर में प्रवेश करें, वहा अपना अभिवादन दें । यदि घर योग्य है , तो उस पर आपकी शांति बनी रहेगी । यदि नहीं है, आपकी शांति आपके पास लौटकर आएगी । यदि कोई तुम्हारा स्वागत नहीं करेगा या तुम्हारी बातें नहीं सुनेगा, तो उस घर या शहर को छोड़ दो और अपने पैरों की धूल झाड़ दो । ” उसने उनसे कहा : ” बाहर जाओ और योग्य व्यक्ति की तलाश करो । हम उसे शांति का व्यक्ति कहते है ऐसा व्यक्ति जिसे परमेश्वर ने समुदाय में पहले से ही आप के लिए तैयार रखा है । शांति का व्यक्ति समुदाय में सेतु है । शांति का व्यक्ति प्रभाव का व्यक्ति है जो आपको ग्रहण करने के लिए तैयार है और आपके संदेश को सुनने के लिए तैयार है  , और अधिकांश समय यीशु मसीह का अनुयायी बनता है । यीशु को बहुत अच्छी तरह से पता था कि उनका आंदोलन पहले से ही लोगों के अंदर प्रत्येक संस्कृति का एक आंदोलन होगा । शांति का व्यक्ति सिद्धांत उन सभी बाधाओं और संस्कृति और धार्मिक लालफीताशाही को दूर कर देता है जो आज हमारे मध्य में हैं । यदि हम यूयूपीजी के बीच आंदोलनों को होते देखना चाहते हैं, तो हमें शांति का व्यक्ति सिद्धांत को लागू करने की आवश्यकता है  यह कम खर्चीला है । ये बहुत आसान भी है । क्योंकि जब आपके पास एक सांस्कृतिक अंदरूनी सूत्र है उन्हें जाकर सभी भाषाओं को सिखने की जरुरत नहीं है । वे पहले से ही भाषाएं जानते हैं । आपको अंदरूनी सूत्र पर इतना खर्च करने की आवश्यकता नहीं है  क्योंकि यह  पहले से ही उनकी संस्कृति हैउनमें एक जुनून है  वे क्षेत्र को जानते  है और वे संस्कृति और सांसारिक दृष्टी समझते हैं और आसानी से संबंधित कर सकते हैं । अंदरूनी सूत्र का पहले से ही संस्कृति में संबंध है । यही कारण है कि  यीशु ने शांति के व्यक्ति की रणनीति और सिद्धांत की घोषणा पर जोर डाला । यह किसी भी संस्कृति में हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादक करने योग्य है ।

यीशु का एक और  ‘ व्याप्त सिद्धांत पवित्र आत्मा है जैसे हमने देख यूहन्ना 14:26 ; 20:22 और प्रेरितों के काम 1:8 में   यीशु ने पवित्र आत्मा पर बल दिया  पवित्र आत्मा दुनिया भर के सभी निरंतर चलने वाले आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है । पवित्र आत्मा चेलों और चेले निर्माता के जीवन में जीवन के जल का स्रोत है , जो वायदा युहन्ना 7: 37-38 में किया गया था । पवित्र आत्मा डिएमएम की प्रक्रिया में सहायक और शिक्षक है । हम यूहन्ना 14:26; 16: 14-15, 32 में पढ़ते हैं कि पवित्र आत्मा निबाह सामर्थ है जो हमें राज्य के गवाह होने का पात्र बनाती है । प्रेरित 1: 8 में यीशु ने उनके चेलों को बताया : “, जब तक आप पवित्रा आत्मा की सामर्थ न पाओ ,तब तक यरूशलेम मत छोड़ना और फिर तुम मेरे गवाह हो जाओगे ।” पवित्र आत्मा ने असामान्य चमत्कार किए  और सबसे डरपोक शिष्य को भी हिम्मतवाला बनाया , जैसे हमने  प्रेरित 4: 18-20 ; 9:17 में देखा   पवित्र आत्मा सबसे असंभाव्य लोगों को भी तेजी से गुणा करने के लिए दरवाजे खोलने के लिए उपयोग कर सकता है  प्रेरित10: 44-48 में हम देखते हैं कि पवित्र आत्मा बस अतीत के लोगों के लिए ही नहीं है ; वह आज हम सभी के लिए हैं । पवित्र आत्मा की निरंतर सामर्थ के बिना हम कभी भी एक स्थायी चेलों के आंदोलन को होता  हुआ  नहीं देख पाएंगे  यीशु ने इस व्याप्त सिद्धांत पर बल दिया क्योंकि वह जानता था कि दुनिया भर में आपके स्थान वास्तव में मायने नहीं रखते है । पवित्र आत्मा जहाँ भी आप हो वहा तक पहुँच सकती हैं । यह सिद्धांत हस्तांतरणीय हैआप इसे कहीं भी ले जा सकते हैं  आप इसे कहीं भी पुनरुत्पादित कर सकते है । अगर हम इस काम को होते देखना चाहते हैंतो हमें इसे यीशु के तरीके से करना होगा  इस कार्य के लिए पवित्र आत्मा आवश्यक है । वह प्रत्येक स्वदेशी कलीसिया, प्रत्येक चेले और प्रत्येक चेले निर्माता के लिए महत्वपूर्ण हैं 

अगला सिद्धांत है वचन की सादगी  मत्ती 11 में: 28-30 और लुका  4:32 में  हम देखते है कि यीशु अपने चरित्र में अभिवादक ही नहीं था ; वो अपनी शिक्षा में भी सरल था । उसकी सादगी के कारन भीड़ उसकी शिक्षा पसंद करती थी । यीशु जटिल चीजों को सरल और सरल को वह साधारण बनाते थे । अगर हम युयुपीजी के बीच सफलता को देखना चाहते है , हमे यीशु के  हस्तांतरणीय व्याप्त सिद्धांत का पालन करना होगा बातों बहुत सरल बनाना 

अगले व्याप्त सिद्धांत का उपयोग यीशु ने किया था वो थी पहुंच की सेवकाई या जिसे कुछ लोग तरस की सेवकाई कहते हैं  हम इसे देखते हैं मत्ती 9:35; 14:17 ; लूका 9:11; 11:1; मरकुस 6:39-44 में   यीशु ने चंगाई को पहुच की सेवकाई के रूप में उपयोग किया मत्ती 9:35 में । लूका 9:11 में यीशु ने फिर से चंगाई का उपयोग किया पहुचं की सेवकाई के रूप में । उन्होंने भोजन को पहुचं की सेवकाई  ( तरस की सेवकाई  ) के रूप में भी इस्तेमाल किया  हमें भी यीशु से सिखने की आवश्यकता है  और खुले हाथ रखना चाहिए जो कुछ परमेश्वर ने हमे आशीषित किया उसके राज्य की उन्नति के लिए ।

अगले सिद्धांत का इस्तेमाल यीशु ने किया अपने चेलों को संसाधनों के लिए परमेश्वर पर निर्भर रहना के विषय  (। मत्ती 10: 9-10 ; भजन 50: 10-12 ) हम में से हरेक को व्याप्त सिद्धांत को अपनाना चाहिएं  मैं हस्तांतरणीय और पुनरुत्पादक करने योग्य है । और अगर हम इसे अपना लेते हैं, तो यह आंदोलन की ओर ले जाएगा  यीशु का संदेश बहुत स्पष्ट था: ” कुछ भी नहीं ले जाओ और संसाधनों के लिए परमेश्वर पर निर्भर रहो। ” हमे पता है कि परमेश्वर ने अतीत में अपने काम को संभाला है , और वह हमेशा भविष्य में समर्थन करेंगे  अपने कामों को , अगर ये उसके तरीके से किया जाएँ तो । वैश्विक कलीसिया किसी भी तरह से एक वैश्विक परमेश्वर को दिवालिया नहीं कर सकती है । उसके संसाधन असीमित हैं । हम उसके संसाधनों के लिए परमेश्वर पर निर्भर हो सकते हैं  जब हम उसे पुकारते है वह संसाधनों की आपूर्ति करेगा । यीशु जानता है  कि अगर हम इस सिद्धांत को लागू करते है, हम एक विस्फोट को देखेंगे । हम गुणा और पुनरुत्पादकता को देखेंगे । ये इतना हस्तांतरणीय है – किसी भी संस्कृति में , किसी भी स्वदेशी कलीसिया के बीच  हम इसे जिस तरह से यीशु ने किया अगर उस तरह से करते हैं तो , हमने प्रेरितों के काम में जो देखा था उसकी ओर लौटकर आ सकते है । कलीसिया के आरम्भ के दिनों में जो हुआ था आज हमारी कलीसिया में भी हो सकता है । यह निश्चित रिप से युयुपीजी के बीच हो सकता है । लेकिन अगर हम इसे यीशु की तरह नहीं करते हैं , तो हम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं  यह परमेश्वर का काम है , इसलिए अगर हम सफल होना चाहते हैं , तो हमें इसे यीशु के तरीके से करना होगा  यह उसका व्याप्त सिद्धांत है । यह उसकी योजना है और वह इसे किसी के लिए नहीं बदलेगा ।

संक्षेप में करने के लिए , मैं एकबार फिर से याद दिलाना चाहता हु यीशु की फसल और राज्य के दर्शन के विषय में । प्रचुर प्रार्थना के बारे में ।सामान्य लोगों के बारे में  मैं आपको याद दिलाना चाहता हु इस व्याप्त सिद्धांतों के विषय में : चेले चेलों को बनाते है चेले बनाने के लिए , और शांति का व्यक्ति । मैं आपको याद दिलाना चाहता हु पवित्र आत्मा के व्याप्त सिद्धांत और वचन की सादगी के विषय में । और मत भूलना पहुच की सेवकाई  ( तरस की सेवकाई ) उर संसाधनों के लिए परमेश्वर पर निर्भर रहना । हमे इसे हमारे मन में रखने की जरुरत है ।

मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब हम परमेश्वर के अनुसार काम करते हैं , तो वह हमेशा वफादार रहता हैक्योंकि वह हमेशा अतीत में वफादार रहा है । दुनिया बदल रही है और परिवर्तन जारी रहेगा, परन्तु हमारा परमेश्वर कभी नहीं बदलेगा । आप परमेश्वर को प्रार्थना में मांगने के द्वारा कभी दिवालिया नहीं करते हो । मेरा मानना ​​है कि परमेश्वर आपको महान चीजों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं आंदोलन को देखने के लिए । हम फसल के परमेश्वर से प्रार्थना करें कि वह मजदूरों को फसल के खेत में भेजे । चलो यह ‘ भी प्रार्थना करे कि जहाँ भी लोग सुसमाचार के साथ जाएँ उनके लिए खुले दरवाजे मिले । वे खोएं हुएं और मर रहे लोगों को यह सुसमाचार ले जाने  में सक्षम हो जायें  आइए कार्य के संसाधनों के लिए परमेश्वर को पुकारे । हम शांति के व्यक्ति के लिए प्रार्थना करे  – कि परमेश्वर दरवाजे खोले और शांति के व्यक्ति की पहचान हो ।

ये व्याप्त  रणनीतियां हस्तांतरणीय और किसी भी संस्कृति में पुनरुत्पादक करने योग्य है । स्थानीय कलीसिया  इसका उपयोग कर सकती हैं उन्हें कई व्याप्त आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए  यह सिद्धांत नहीं है। यह वह हो जिसले लिए मै जिया हु , जिसके लिए मै काम कर रहा हूँ और क्या ( यदि आवश्यकता हो ) मैं उसके लिए मरू । मैं हम सभी को प्रोत्साहित करता हूं कि यह किया जा सकता है । इन्हें अपने ह्रदय में रखे और इन बातों के लिए  प्रार्थना करे   शुरुआत में यह मुश्किल हो सकता है । लेकिन भरोसा रखें कि परमेश्वर आपको सफलता जरूर देंगे । उसने हमारे लिए यह किया है क्योंकि हमने हर जगह कई कलीसिया देखी हैं । आपके साथ भी ऐसा ही हो सकता है  इसलिए मैं आपको मजबूत बनने के लिए प्रोत्साहित करता हूं  आमीन ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *